कर देना पूरण हर कामना
स्वीकारो मैया मेरी प्रार्थना
नमो शारदे माँ शारदे
हंस वाहिनी माँ शारदे
करुणा करो कष्ट हरो हमें ज्ञान दो
अपनी कृपा दृष्टि का माँ हमें दान दो
सर पे हमारे तेरा हाथ हो
इसके सिवा कुछ न तुझसे मांगना
कर देना पूरण हर कामना
स्वीकारो मैया मेरी प्रार्थना
नमो शारदे माँ शारदे
हंस वाहिनी माँ शारदे
तेरे ही भरोसे मेरी ज़िन्दगी है माँ
छोड़ तेरा द्वार मैया जाऊँ मैं कहाँ
तन मन से दिन रैन वंदन करूँ
मंत्र यही पूजा यही यही साधना
कर देना पूरण हर कामना
स्वीकारो मैया मेरी प्रार्थना
छेड़ दे तू शारदे माँ वीणा की तान
सुनते ही हो जाए सबका कल्याण
तू जग जननी है सारे जहाँ की
तेरा ही काम है सबको तारना
कर देना पूरण हर कामना
स्वीकारो मैया मेरी प्रार्थना
कर देना पूरण हर कामना
स्वीकारो मैया मेरी प्रार्थना
नमो शारदे माँ शारदे
हंस वाहिनी माँ शारदे