Gyan Ki Jyoti Jaga De Maa

Sacred Melody

ज्ञान की ज्योति जगा देना

वीणा वादिनी, ज्ञान की देवी,
अपनी दया बरसा देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥

वीणा वादिनी, ज्ञान की देवी,
अपनी दया बरसा देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥

तू सारे संगीत संवारे,
रागों में आभास तेरा,
साँसों की आवाज तुझी से,
सारे सुरों में वास तेरा।
राग-रागिनी मेरी सरगम,
इनको और खिला देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥

ग्रंथों के हर एक पन्ने पर,
तू ही शब्द सजाती है,
कलम थमा के तू कवियों से,
प्यारे लिखवाती है।
चलती रहे मेरी लेखनी,
इतना योग्य बना देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥

तेरी कृपा से कला निखरती,
रंग खिलें तस्वीरों में,
तू सत रंगी जीवन कर दे,
रंग भरे तकदीरों में।
जग में ऊँचा नाम रहे माँ,
ऐसी युक्ति लगा देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥

जब-जब बोलूँ कोई वाणी,
अमृत की बौछार लगे,
मधुर वचन हर मन को भाए,
वीणा की झंकार लगे।
कंठ बसो हे मात शारदे,
मीठे बोल सिखा देना,
मेरे सर पर हाथ धरो माँ,
ज्ञान की ज्योति जगा देना॥