Hai Tumse Ye Vinti Ma Sharda

Sacred Melody

है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पे बनाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ
सुरों की तरह मन को पावन बनाके
हमें दुर्गुणों से बचाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ

ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
तुम्ही मेरी भाषा हो माँ
तुम्ही मेरी वाणी हो माँ
मैं अज्ञानी संसार में
महाज्ञानी तुम ही हो माँ
है अर्चन तुम्हीं से मेरी शारदे माँ
यूँ ही ज्ञान ज्योति जलाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ

मैया शारदे मैया शारदे
मैया शारदे मैया शारदे

कमल पुष्प आसन तेरा
मधुर वीणा वादन तेरा
है उसपे धवल वेश ये
है मन मोह लेता मेरा
अवर्णित है महिमा तेरी शारदे माँ
मुझे अपनी शरण लगाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ

ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ

प्रकाशित तुम्हीं से है माँ
सभी का ये संसार माँ
है तुमको समर्पित सदा
ये जीवन का उपहार माँ
हे माँ तुम मेरी भावना को समझ कर
हमेशा हृदय से लगाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ
सुरों की तरह मन को पावन बनाके
हमें दुर्गुणों से बचाए रखो माँ
है तुमसे ये विनती मेरी शारदे माँ
कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखो माँ