|| शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए ||
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए।
सोए हुए भाग्य जगा जा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए॥
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये,
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये॥
ज्योत माँ जगा के तेरी आस ये लगाई है,
जिनका ना कोई, उनकी तू ही माँ सहाई है।
रौशनी अंधेरों में दिखा जा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए॥
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये,
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये॥
रखियो माँ लाज इन अँखियों के तारों की,
डूबने ना पाए नैया हम बेसहारों की।
नैया को किनारे पे लगा जा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए॥
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये,
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये॥
सच्चे दिल से ध्यानु जी ने जब था बुलाया माँ,
कटा हुआ शीश तूने घोड़े का लगाया माँ।
भक्तों की आन को बचा जा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए॥
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये,
शेरा वालिये माँ, ज्योता वालिये॥
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए॥