Baba Tere Charno Ki Dhul Jo Mill Jae

Sacred Melody

भोले तेरे चरणों की
गर धुल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ भोले तकदीर बदल जाए
भोले तेरे चरणों की....

सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है
एक बूँद जो मिल जाए , दिल की कली खिल जाए
भोले तेरे चरणों की....

यह मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाऊँ , उतना ही मचल जाए
भोले तेरे चरणों की....

नजरों से गिराना ना,चाहे लाख सजा देना
नज़रों से जो गिर जाए , मुश्किल है संभल पाए
भोले तेरे चरणों की....

भोले इस जीवन में, बस एक तमन्ना है
तुम सामने हो मेरे , मेरी जान निकल जाए
भोले तेरे चरणों की....