श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
आँसुओं का ठिकाना
अब रवाना हो गया।
मैं दीवाना, मैं दीवाना,
मैं दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
हर तकलीफ तुम जानते हो,
बस बाबा तुम ही हो अपने।
खुली आँखों से तुम दिखते हो,
बंद आँखों में भी तेरे सपने।
ओ राहों में जो मैं भटक जाऊँ तो
बस तेरा नाम ही याद आए।
क्या लेना दुनिया से उसको,
जिसे प्यार श्याम बाबा से हो जाए।
हो कब-कब तेरा बाबा मैं
दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
आँसुओं का ठिकाना
अब रवाना हो गया।
मैं दीवाना, मैं दीवाना,
मैं दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
तुमने ही देखा केवल युद्ध वो सारा,
कृष्ण के सुदर्शन ने सबको था मारा।
तुमने ही देखा केवल युद्ध वो सारा,
कृष्ण के सुदर्शन ने सबको था मारा।
देवी हिडिम्बा से लिया तुम ज्ञान,
पाँच पांडवों का तोड़ा अभिमान।
देखा न मैंने कभी कहीं
तुम जैसा कोई बलशाली।
एहसान कैसे चुकाऊँ तुम्हारा
जो जिंदगी मेरी संभाली।
हो कब-कब तेरा बाबा मैं
दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
आँसुओं का ठिकाना
अब रवाना हो गया।
मैं दीवाना, मैं दीवाना,
मैं दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
मेरे आँसुओं का तुम हो किनारा,
तेरा साथ हो तो मुझको
सब कुछ गवारा।
तेरा साथ हो तो मुझको
सब कुछ गवारा।
तुम शरण में ही रखना मुझको अपनी,
गर भूल भी हो जाए मुझसे।
तुम ही हो एक मेरा सहारा,
फेरना न नजर कभी मुझसे।
सब कुछ दिया बिन माँगे मुझे,
और माँगूँ भी मैं क्या तुमसे।
देना भी हो तो मुझे तुम देना,
कि जन्मों का साथ हो तुमसे।
हो कब-कब तेरा बाबा मैं
दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
आँसुओं का ठिकाना
अब रवाना हो गया।
मैं दीवाना, मैं दीवाना,
मैं दीवाना हो गया।
श्यामा दर तेरे जब से
आना जाना हो गया।
🙏 जय श्री श्याम
🙏 खाटू नरेश की जय